Galwan Valley Clash : हिंसक झड़प में भारतीय सेना ने दिया China को मुंहतोड़ जवाब
ABP News Bureau | 16 Jun 2020 03:58 PM (IST)

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर आई है. गैलवान घाटी में डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान कल रात दोनों ही पक्षों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. चीन के हमले में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए. शहीदों में एक अफसर और दो सैनिक शामिल हैं.