China के लिए जासूसी के आरोप में फ्रीलांस भारतीय पत्रकार गिरफ्तार
एबीपी न्यूज़ | 19 Sep 2020 05:40 PM (IST)

देश की सेना के गोपनीय दस्तावेजों को चीन से साझा करने के आरोप में एक फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी पत्रकार भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारियां है व दस्तावेज चीन की खुफिया ऐजेंसी से साझा कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में एक चीनी महिला व एक नेपाली युवक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी पत्रकार शेल कंपनी के माध्यम से चीन से मोटी रकम वसूल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.