Nagaland के पूर्व राज्यपाल और पूर्व CBI डायरेक्टर Ashwini Kumar ने की खुदकुशी
ABP News Bureau | 07 Oct 2020 10:27 PM (IST)

पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने शिमला में अपने घर में खुदकुशी कर ली है. कुमार डीजीपी और सीबीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं. शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्विनी कुमार अपने आवास पर फंदे से लटके पाये गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है.