West Bengal के आसनसोल में भीषण आग, दो दुकानें जलकर स्वाहा
एबीपी न्यूज़ | 13 Mar 2021 09:06 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर स्थित बीएनआर मोर इलाके में गुरुवार शाम दो दुकानों में भयानक आग के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि यहां स्थित एक ट्रांसफार्मर से हो रही तेल रिसाव के बाद अचानक से उसमें आग लगी। जिसने आसपास के दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दो दुकान जलकर स्वाहा हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया । लेकिन उससे पहले ही दोनों दुकान जलकर खाक हो गए थे।