Lock Down: गरीबों को अगले 3 महीने तक मुफ्त गेहूं, चावल, दाल, गैस समेत कई बड़े एलान, देखिए वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 03:57 PM (IST)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के गरीबों, मजदूरों, नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज का एलान किया. उन्होंने गरीब लोगों के लिए अगले 3 महीने तक मुफ्त गेहूं, चावल, दाल और गैस समेत कई बड़े एलान किए.
सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के लिए सहायता राशि का भी एलान किया है. 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में 500 रुपये अगले तीन महीने तक दिए जाएंगे. मनरेगा के तहत आने वाले मजदूरों के लिए दिहाड़ी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दिया गया है. इससे 5 करोड़ लोगों को फायदा होगा.
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 8.70 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले हफ्ते में दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी. उज्जवला स्कीम के तहत 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त गैस दी जाएगी.