आतंकवाद पर FATF के शिकंजे में पाकिस्तान !
एबीपी न्यूज़ | 31 Oct 2020 11:06 PM (IST)

पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है ये बात पूरी दुनिया जानती है. दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही मिला था, ये बात भी दुनिया भूली नहीं है. पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के अपने इस नापाक मिशन पर हमेशा पर्दा डालता रहा है, लेकिन पहली बार पाकिस्तान से ही सामने आया है एक ऐसा जिंदा सबूत जिसने उसकी पोल खोल दी है.