Farmers Protest: अंबाला में टोल फ्री, गुरुग्राम टोल पर किसानों का कब्जा
एबीपी न्यूज़ | 12 Dec 2020 01:01 PM (IST)

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 17वां दिन है. केंद्र सरकार से बातचीत ना बनने के बाद जहां एक तरफ किसानों ने दिल्ली जयपुर और दिल्ली आगरा हाईवे को 12 दिसंबर से बंद करने का ऐलान किया है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों ने देशभर के सभी टोल नाकों को भी टोल फ्री करने का एलान किया है.