किसान आंदोलन में दो फाड़ होने के आसार, Rakesh Tikait के बयान से संयुक्त किसान मोर्चा नाराज
एबीपी न्यूज़ | 12 Feb 2021 08:15 AM (IST)
किसान आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. किसान आंदोलन में दो फाड़ होने के आसार गहराने लगे हैं. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयान पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नाराजगी जाहिर की है...मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन चलेगा.