'Deep Sidhu छोटे प्यादे हैं, सबसे बड़ा प्यादा तो Yogendra Yadav हैं'- Ravneet Bittu | Kisan Andolan
एबीपी न्यूज़ | 10 Feb 2021 04:42 PM (IST)

स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव किसान आंदोलन के दौरान हिंसा को लेकर अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं. कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने योगेंद्र यादव को गिरफ़्तार करने की मांग की. बिट्टू ने कहा कि किसान आंदोलन में जो ग़लत हो रहा है या 26 जनवरी को जो हिंसा हुई, उसके पीछे योगेंद्र यादव हैं.