किसान आंदोलन की जमीन पर तैयार हो रही यूपी विधानसभा चुनाव की फसल | राज की बात
एबीपी न्यूज़ | 31 Jan 2021 09:31 PM (IST)

किसान आंदोलन ने राष्ट्रीय फलक और देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में नए सियासी आयाम दे दिए हैं. ग़ाज़ीपुर में टिकैत का किसानों वाला तंबू न सिर्फ गड़ गया, बल्कि यहां से उत्तर प्रदेश की सियासत के नए समीकरण भी खुलकर आ गए. राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन की तस्वीर बदल दी है.. मुजफ्फरनगर की महापंचायत इसकी गवाह है. ऐसे में किसानों के आंदोलन का हश्र क्या होगा, इस पर कुछ कहना शायद अभी संभव नहीं है.