Farmers Protest : आंदोलनकारी किसानों को 13 से ज्यादा राज्यों के छात्रों का मिला साथ
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 08:36 AM (IST)
किसान आंदोलन से जुड़ी अहम खबर मिल रही है. आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में तेरह से ज्यादा राज्यों के छात्र छात्राएं बाइक रैली निकालते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. पंजाब के फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीदी स्थल से छात्रों ने ये बाइक रैली शुरू की है.