Farmers Protest: किसानों ने दी सरकार को चेतावनी, फैसला सुनाइए वरना बैठक का करेंगे बॉयकॉट
एबीपी न्यूज़ | 05 Dec 2020 06:48 PM (IST)

विज्ञान भवन में चल रही पांचवें दौर की बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि वो इस मामले का समाधान चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वो अब और चर्चा नहीं चाहते और ये जानना चाहते हैं कि किसानों की मांगों पर सरकार ने क्या फैसला किया है.