Farmers Protest: अड़े किसान, कैसे निकलेगा समाधान? कौन जिम्मेदार?
एबीपी न्यूज़ | 22 Jan 2021 12:00 PM (IST)

सरकार और किसान संगठन के नेताओं के बीच आज 11 वें दौर की बातचीत होनी है. सरकार ने पिछली बातचीत में तीनों कृषि कानूनों पर स्टे लगाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन किसान संगठन के नेताओं ने मीटिंग से पहले साफ कर दिया कि वो अपना आंदोलन तब तक खत्म नहीं करेंगे. जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं ले लेती. इस बीच 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज किसानों और दिल्ली पुलिस की भी बैठक होने वाली है. बड़ा सवाल ये है कि क्या आज कोई समाधान निकलेगा?