Singhu Border पर किसानों ने बसाया 'मोहल्ला'...Washing Machine, खाना, पीना, दवाई सबकी सुविधा
एबीपी न्यूज़ | 11 Dec 2020 10:22 PM (IST)

नए कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले आधे महीने से जारी है और लंबा चल सकता है। लिहाज़ा सिंघु बॉर्डर पर मानो धीरे धीरे किसानों की बढ़ती संख्या के साथ शहर बस्ता जा रहा है। किसानों ने सड़क पर ही दो वॉशिंग मशीन लगा दी हैं और सेवा भाव से आंदोलन से जुड़े लोगों की मदद करने के लिए लोगों के कपड़े धोना शुरू कर दिया है।