Farmer Protest 2.0: केंद्र सरकार से किसानों की तीसरे बैठक भी बेनतीजा, रविवार को अगली बैठक
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 16 Feb 2024 08:12 AM (IST)
पंजाब और हरियाणा की दो सीमाओं के रास्ते दिल्ली कूच करने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच जारी गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने किसान नेताओं के साथ गुरुवार (15 फरवरी) को चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत की. हालांकि इस बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकला लेकिन किसान नेता और सरकार कह रही है कि बातचीत सकारात्मक रही.