Exit Poll: फिर से Kejriwal सरकार, AAP की वापसी, BJP-Congress का हाल जानिए । Full ABP Exit Poll
ABP News Bureau | 08 Feb 2020 09:18 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं. दिल्ली के कुल 14703692 मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उम्मदवारों का भविष्य तय कर दिया है. एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर एग्जिट पोल कराया है जिसके जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी.
दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में आने वाले 70 विधानसभा सीटों के जनता से राय ली गई है. ये सात लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं.
#ExitPollOnABP #DelhiExitPoll2020 #ABPExitPoll