Exclusive: Vaccination Drive पर बोले Randeep Guleria- वैक्सीन सुरक्षित, अफवाहों पर भरोसा ना करें
एबीपी न्यूज़ | 17 Jan 2021 07:31 PM (IST)

देशभर में कल से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन करीब 2 लाख लोगों को टीका लगाया गया. इस बीच कई सवाल भी उठ रहे हैं. कुछ लोगों को वैक्सीन पर भरोसा नहीं हो रहा. राजनीति भी खूब हो रही है. इन्हीं तमाम शंकाओं को लेकर एबीपी न्यूज ने एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया से खास बातचीत की है. गुलेरिया ने तमाम अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है.