J&K: Handwara में आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी
ABP News Bureau | 03 May 2020 09:06 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. बता दें कि छंगमुल्ला इलाके में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी. 24 तारीख को पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकियों ने घुसपैठ की थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. इन आंतकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये तीसरी मुठभेड़ है.