Elections 2024: क्या 2024 में दक्षिण राज्यों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे या होगा बदलाव?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Dec 2023 07:50 AM (IST)
अगले साल अप्रैल या मई के दौरान लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 2024 के चुनाव में भारी जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख नेताओं से वोट प्रतिशत 10 फीसदी बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए कहा है. 2019 के चुनाव में बीजेपी 37 फीसदी से ज्यादा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे.