ED-CBI के खिलाफ SC पहुंची 14 विपक्षी पार्टियां, सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
ABP News Bureau | 24 Mar 2023 01:45 PM (IST)

Misuse Of Agencies: 'जांच एजेंसियों के दुरुपयोग' का आरोप लगाते हुए 14 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में 5 अप्रैल को सुनवाई होगी. विपक्षी पार्टियों की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामला चीफ जस्टिस के सामने रखा. उन्होंने कहा, "हम किसी लंबित मामले में दखल की मांग नहीं कर रहे, लेकिन गिरफ्तारी और बेल पर कोर्ट दिशानिर्देश तय करे." सिंघवी ने ये भी कहा कि विपक्षी नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.