Economic Package और प्रवासी मजदूरों के दर्द के बीच सियासत गर्म
ABP News Bureau | 16 May 2020 03:09 PM (IST)

आज सुबह कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इकनोमिक पैकेज में लोगों को मदद के नाम पर कर्ज देने की निंदा की. साथ ही प्रवासी मजदूरों की समस्या पर भी सरकार को घेरा. अब भाजपा की तरफ से संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया है.