Delhi-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके
एबीपी न्यूज़ | 03 Jul 2020 08:30 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में शाम के करीब सात बजे भूकंप महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.7 थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप शाम सात बजे महसूस किया गया जो 35 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था. हरियाणा के रेवाड़ी में एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.