Dusshera 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में शस्त्र पूजा की | ABP News

Rajnath Singh In Auli: देशभर में आज दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जा रहा है. विजयदशमी (Vijaydashmi) के मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnah Singh) औली (Auli) पहुंचे जहां उन्होंने सेना के बस कैंप में शस्त्र पूजन किया. राजनाथ आज चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबी के जवानों के साथ दशहरा का त्योहार मनाया.
राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के मौके पर उत्तराखंड के चमोली में औली सैन्य स्टेशन में 'शास्त्र पूजा' की जहां भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद रहें. पूजन कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है. हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश का गौरव हैं." उन्होंने गर्व की भावना जाहिर करते हुए कहा, "भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है."