Dussehra Special 2022: मिलावट के रावण से छुटकारा कब? | ABP News
ABP News Bureau | 05 Oct 2022 01:05 PM (IST)

दशहरा (Dussehra) यानी विजयादशमी का पर्व पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. विजयादशमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का संदेश दिया था. दशहरा के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है. मान्यता है कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. विजयादशमी के त्योहार को लेकर झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren), कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने बधाई दी है.