Drugs Case: Jaya Bachchan के बयान पर Jaya Prada ने साधा निशाना, Ravi Kishan का किया बचाव
एबीपी न्यूज़ | 17 Sep 2020 10:33 AM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठा बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा अब फिल्म इंडस्ट्री से संसद तक पहुंच चुका है. इस मामले में लगातार फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहीं कंगना रनौत को संसद में अभिनेता और सांसद रवि किशन का साथ मिला तो दिग्गज अदाकारा जया बच्चन ने तगड़ा पलटवार कर दिया. इसे लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी बंटे नजर आ रहे हैं. वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री जया प्रदा ने रवि किशन का समर्थन किया है.