Donald Trump ने Rajghat के Visitors' Book में लिखा- अमेरिकी भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं
ABP News Bureau | 25 Feb 2020 12:45 PM (IST)

महात्मा गांधी को श्रृद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को गांधी जी की एक मूर्ति भेंट की गई है. ट्रंप ने इस दौरान राजघाट पर विजिटर बुक में संदेश भी लिखा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की जनता एक शानदार और सार्वभौमिक हिंदुस्तान के साथ मजबूती से खड़ी है..महात्मा गांधी जी का भी यही नजरिया था. यह एक बहुत अद्भुत सम्मान है.