भारत आना डोनाल्ड ट्रंप की मजबूरी है? देखिए ये रिपोर्ट | मातृभूमि
ABP News Bureau | 18 Feb 2020 07:43 PM (IST)

अब से ठीक 6 दिन बाद यानि सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रंप के आने से पहले उनकी सुरक्षा का साजो सामान लेकर विमान गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुका है. युद्धस्तर पर ट्रंप के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. लेकिन आज हम मातृभूमि में आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का भारत आना उनकी मजबूरी है क्योंकि हिंदुस्तान अमेरिका और ट्रंप के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है.