25 मई से शुरू होगी भारत में विमान सेवा
ABP News Bureau | 20 May 2020 05:57 PM (IST)

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सभी एयपोर्ट इसके लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसिजर मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की गई है.