Diwali 2020: Mumbai में सिर्फ अनार और फुलझड़ी जलाने की मंजूरी, BMC ने जारी किए नए नियम
एबीपी न्यूज़ | 09 Nov 2020 12:29 PM (IST)

मुंबई में बीएमसी ने पटाखे जलाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. सिर्फ दीवाली की शाम घर के आंगन या सोसाइटी कंपाउंड में अनार या फुलझड़ी जलाने की इजाजत दी गई है. सार्वजनिक जगहों पर अनार या फुलझड़ी जलाने की इजाजत नहीं होगी, तेज आवाज के पटाखे जलाने पर कार्रवाई होगी.