डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने मारा थप्पड़, गरमा गई मध्य प्रदेश की सियासत | Master Stroke
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 10:40 PM (IST)

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट या डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, नाम भले ही अलग अलग हों, लेकिन पद भी एक है और इसकी गरिमा भी. DM यानी पूरे जिले का राजा. पूरे जिले का सबसे बड़ा अधिकारी. जिले के हर विभाग का हेड. लेकिन इन अधिकारों के साथ उसके कुछ कर्तव्य भी हैं. और वो ये कि वो पूरे जिले के लोगों का सेवक भी होता है. लेकिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ये मूलभूत कर्तव्य भूल गईं.