अविश्वास का आंदोलन? हक की लड़ाई हिंसा पर क्यों आई? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 07:36 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है. नागरिकता संशोधन बिल को संसद में पेश किए जाने के बाद से ही इसका विरोध हो रहा है. बिल कानून की शक्ल ले चुका है. देश के अलग-अलग कोने से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दिल्ली गेट पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं. फिलहाल जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, दिल्ली गेट समेत दिल्ली के 16 मैट्रो स्टेशन बंद हैं.