Dilip Ghosh ने BJP की परिवर्तन यात्रा पर हमले की जताई आशंका, TMC पर लगाया आरोप
एबीपी न्यूज़ | 07 Feb 2021 12:39 PM (IST)

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर हमले किए जा सकते हैं. दिलीप घोष के मुताबिक, बीजेपी को सांप्रदायिक पार्टी साबित करने के लिए साजिश के तहत कई जगहों पर रथयात्रा को निशाना बनाए जाने की आशंका है. दिलीप घोष के मुताबिक, टीएमसी चुनाव से पहले माहौल खराब करना चाहती है. रथयात्रा पर हमले के जरिए ये साबित करने की कोशिश होगी कि बीजेपी की वजह से सांप्रदायिक माहौल खराब हो रहा है.