'MP के किसान भोले भाले हैं और कांग्रेसी सो रहे हैं': Digvijay Singh
एबीपी न्यूज़ | 26 Dec 2020 09:30 AM (IST)

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी को खरी खोटी सुनाई है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा पंजाब यूपी राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं लेकिन एमपी के किसान भोले भाले हैं और कांग्रेसी सो रहे हैं.