Ramlila मैदान से PM Modi का संदेश, कहा- 'CAA से देश के 130 करोड़ लोगों का कोई वास्ता नहीं'
ABP News Bureau | 22 Dec 2019 08:03 PM (IST)

पीएम मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया. यहां पर पीएम मोदी ने लगभग 1.5 घंटे भाषण दिया. भाषण में एनआरसी और सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को बेतुका बताया. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं, उनसे नागरिकता कानून और NRC दोनों का ही कोई लेना-देना नहीं है. विरोध करने वालों को उन्होंने कानून पढ़ने की सलाह दी. ये अफवाह फैला रहे हैं कि सारे मुसलमानों को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा.