मशहूर फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन
एबीपी न्यूज़ | 07 Jan 2021 02:18 PM (IST)

मशहूर फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का 79 साल की उम्र में कल कोयंबटूर में निधन हो गया। सत्या पॉल ने साड़ी को रीइनवेंट किया और उसे फैशन की मुख्य धारा में लेकर आए. सत्या पॉल ने 1985 में 'सत्या पॉल' नामक मशहूर लेबल की स्थापना भी की थी.