Deoria: टिकट कटने पर कांग्रेस की महिला नेता ने राष्ट्रीय सचिव से की मारपीट
एबीपी न्यूज़ | 11 Oct 2020 01:00 PM (IST)

यूपी के देवरिया में उपचुनाव के पहले नेताओं के बीच टिकट के लिए मारपीट. जिले के टाउन हॉल में कांग्रेस ऑफिस में उस समय हंगामा मच गया.. जब कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक को गुलदस्ता फेंककर मारा. महिला ने थप्पड़ भी चला दिया.. जिसके बाद बाकी नेताओं ने महिला की पिटाई करने लगे.. पूरे विवाद की वजह महिला का टिकट कटना है.