Shaheen Bagh में आज भी प्रदर्शन शुरू, आज भी बात करने जाएंगे SC के वार्ताकार, कब खत्म होगा संकट?
ABP News Bureau | 20 Feb 2020 11:03 AM (IST)

दिल्ली में 68 दिनों से लाखों लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है. वजह है शाहीन बाग का धरना, 68 दिनों से सड़क बंद है, इसकी वजह से नोएडा से दिल्ली या फिर फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों के पास सिर्फ लंबे रास्ते से जाने का विकल्प है, लेकिन ये रास्ते पहले से ही ओवरलोड हैं, इसलिए ट्रैफिक के नए बोझ से रास्ते जाम हो जाते हैं. शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों को मनाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन परेशानी खत्म हो.. इसका कोई तयशुदा वक्त नहीं है, आज भी सुप्रीम कोर्ट ने जिन लोगों को मध्यस्थता के लिए नियुक्त किया है, वो शाहीन बाग के लोगों से बातचीत करेंगे.