'अफवाहतंत्र' से घायल हुआ 'लोकतंत्र', Lucknow में विरोध के नाम पर हुआ भयानक उत्पात
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 07:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है. प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया, और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई. प्रदर्शनकारियों ने डालीगंज और हजरतगंज इलाके में जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. प्रदर्शनकारियों ने दो पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया, और बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. लखनऊ में उपद्रवियों ने मीडिया के ओबी वैन को भी आग के हवाले कर दिया.