Delhi Violence: दिल्ली में दंगाई मस्त, पुलिस पस्त?
ABP News Bureau | 25 Feb 2020 06:16 PM (IST)
देश की राजधानी दिल्ली में तीन दिन से आग लगी हुई है, बेखौफ होकर दंगाई तांडव मचा रहे हैं, एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की जान चली गई है. आज भी सुबह से लगातार हिंसा की तस्वीरें आ रही हैं, कहीं पत्थरबाजी, कहीं आगजनी और कहीं फायरिंग. ये सब राजधानी दिल्ली की सड़कों पर हो रहा है, जो हालात बने हुए हैं वो बेहद चिंताजनक हैं, जब देश की राजधानी में हिंसा बेकाबू हो तो सवाल लाजमी है कि दिल्ली में दंगाई मस्त और पुलिस पस्त क्यों है?