Unlock-5 में Delhi में खुले Banquet Hall, बैंड-बाजे वालों को भी मिली राहत
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 07:13 PM (IST)

अनलॉक-5 के तहत दिल्ली में शादी समारोह को बैंक्वेट हॉल, मैरिज हाल और होटल में आयोजित करने की इजाज़त मिल गई है. DDMA की गाइडलाइन के मुताबिक शादी के लिए अधिकतम 50 लोगों के साथ बैंक्वेट हॉल में आयोजन किया जा सकता है. हालांकि इस दौरान कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा. इस ऐलान के बाद से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है. बैंक्वेट हॉल और शादी में बैंड-बाजे के व्यवसाय से जुड़े लोग लंबे समय से इस एलान का इंतजार कर रहे थे क्योंकि शादी का करीब सारा सीजन लॉकडाउन में निकल गया.