Delhi Shraddha Case: मर्डर की 7D इन्वेस्टीगेशन, जारी है सर्च ऑपरेशन | Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 21 Nov 2022 08:49 PM (IST)

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर के निर्मम हत्याकांड से देश में हड़कंप मचा हुआ है. देश की जनता आरोपी आफ़ताब को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रही है,तो वही लिव इन रिलेशनशिप को लेकर लोगों के अलग-अलग राय सामने आ रहे हैं. दरअसल श्रद्धा वालकर और आरोपी आफताब पूनावाला दोनो लिव-इन-रिलेशनशिप में लगभग 3 साल से रह रहे थे. इस हत्याकांड के बाद अब लिव-इन-रिलेशनशिप के रिश्तों को लेकर हाउसिंग सोसाइटी के स्तर पर नियमों को लागू करने की मांग की जा रही है.