Delhi Poll: दिल्ली में AAP 59 सीटों के साथ फिर कर सकती है धमाका!
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 06:31 PM (IST)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 59 सीटें जीत सकती है. एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में ये बात निकल कर सामने आई है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 53 फीसदी और बीजेपी को 26 फीसदी वोट मिल सकते हैं. वहीं कांग्रेस एक बार से बुरी तरह मात खा सकती है. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 5 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.