Delhi: झुग्गियों में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिश जारी
एबीपी न्यूज़ | 07 Feb 2021 08:30 AM (IST)
दिल्ली के ओखला फेज टू की झुग्गियों में बड़ी आग लगी है। मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी के हताहत होने या जख्मी होने की खबर नहीं है। 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.