Delhi: कर्दमपुरी में मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे मंदिर की हिफाजत,सांप्रदायिक एकता की मिसाल
ABP News Bureau | 29 Feb 2020 04:27 PM (IST)

दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब सांप्रदायिक सौहार्द की कहानियां सामने आ रही हैं. कर्दमपुरी इलाके में हिन्दू मुस्लिम एकता और भाइचारे की मिसाल की कहानी ऐसी ही है. मुस्लिम भाई मंदिर की हिफ़ाज़त के लिए रात दिन पहरा दे रहे हैं. वहीं के निवासी मोहम्मद गुलफाम कहते हैं कि यहां जितने भी लोग रह रहे हैं, सब भाई हैं.उपद्रवियों की मंशा यहां फेल है. हम यहां सभी मिलकर पहरा लगाते हैं.
मंदिर के सचिव नेक सिंह कहते हैं कि सभी ने मिलकर मंदिर को सुरक्षित किया है सब यहां परिवार जैसे है.
मंदिर के सचिव नेक सिंह कहते हैं कि सभी ने मिलकर मंदिर को सुरक्षित किया है सब यहां परिवार जैसे है.