169 दिन बाद दिल्ली मेट्रो ने आज से फिर भरी रफ्तार
ABP News Bureau | 07 Sep 2020 09:03 AM (IST)

कोरोना के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवा को 22 मार्च से रोक दिया गया था. अब 169 दिन बाद आज से दिल्ली में मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो गई है. रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत मेट्रो में तैयारियों का जयाज़ा लेने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुँचे. मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा जिसके तहत आज सबसे पहले येलो लाइन जो कि समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के रूट पर चलती है, उसे खोल दिया गया है.