दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में हुई तोड़फोड़, AAP ने BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
एबीपी न्यूज़ | 24 Dec 2020 11:25 PM (IST)

दिल्ली सरकार और MCD की सियासी लड़ाई हर दिन नए तरीके से आगे बढ़ रही है. नया विवाद हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज जल बोर्ड के दफ्तर में प्रदर्शन किया तो आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने तोड़फोड़ की है. बीजेपी आरोपों से इनकार कर रही है और इस पर राजनीति शुरू हो गई है.