DTC बसों को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच तकरार बढ़ा
एबीपी न्यूज़ | 03 Feb 2021 11:19 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि वे डीटीसी की 576 बसों को वापस लौटा दें. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से DTC (दिल्ली परिवहन निगम) को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गयीं बसें लौटाई जायें.