'BJP दंगे कराती है, दिल्ली चुनाव को हिंदू-मुसलमान करना चाहती थी'- Manish Sisodia
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 04:04 PM (IST)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर से बीजेपी को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि असल में बीजेपी दंगे करवाती है. बीजेपी दिल्ली चुनाव को हिंदू मुसलमान करना चाहती थी. बता दें कि इस वक्त दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है, और सभी दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.