Delhi Elections: EC ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई दिल्ली चुनाव की पूरी रूपरेखा
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 05:00 PM (IST)

चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया. चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आयेंगे. इस चुनाव में 13750 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. 2689 जगहों पर वोटिंग होगी. 90 हजार कर्मचारी चुनाव में तैनात किए जाएंगे. बता दें कि साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर चुनाव जीत दर्ज की थी.