Delhi Election: आज 6 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल भर पाए नामांकन | News@7
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 08:36 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल कल इस वजह से पर्चा नहीं भर पाये क्योंकि समय से पहुंचे नहीं. और आज जब पर्चा भरने पहुंचे तो छह घंटे तक बैठना पड़ गया. दोपहर करीब सवा बारह बजे केजरीवाल पहुंच चुके थे लेकिन नंबर कुछ देर पहले आया. घड़ी में दोपहर के सवा बारह बज रहे थे. जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जामनगर हाउस पहुंचे. इसी बिल्डिंग के अंदर जाकर केजरीवाल को पर्चा भरना था. लेकिन बाहर ही हंगामा हो गया.